अमेरिका के सबसे रईस और शेयर मार्केट में पैसा कमाने के सबसे बड़े जादूगर माने जाने वाले वारेन बफे को क्या हो गया है? क्या अब शेयर बाजार की चाल पहचानने में वो चूक करने लगे हैं! दुनिया भर और खासकर अमेरिकी इनवेस्टर और आम लोगों के जहन में ये सवाल अब उठने लगे हैं। टेक बबल के समय भी बफे के कुछ इनवेस्टमेंट फैसले गलत साबित हुए थे। लेकिन अब तक कुल मिलाकर बफे को सही समय पर बाजार में घुसने और निकलने की कला के कारण जाना जाता है। « Back to Events
|